लगभग 3 महीने बाद आए सबसे ज्यादा मामले, इस राज्य में लॉकडाउन के संकेत मिले, देखें राज्यवार आंकड़े 

लगभग 3 महीने बाद आए सबसे ज्यादा मामले, इस राज्य में लॉकडाउन के संकेत मिले, देखें राज्यवार आंकड़े 

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 118,754,336 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,634,370 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 210544 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10989897 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 158607 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,13,59,048 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- जानिए, कोविड को Long Covid बनने में कितना समय लगता है, साथ ही जानें लक्षण?

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 24,882 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 161 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 26,624 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.75 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.85 फीसदी है। मृत्यु दर 1.40 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 13 मार्च को 8,64,368 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 22,67,03,641 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 2,97,38,409 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, 20 दिसंबर के बाद आज करीब तीन महीने बाद कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। 20 दिसंबर को संक्रमण के 26,624 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं कल यानी शनिवार को 24,882 मामले सामने आए थे।

बता दें कि, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में एक बार फिर कोरोनावायरस के नए मामलों में तेजी देखी जा रही है। जिसके चलते देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन जैसे कठोर कदम उठाने के संकेत दिए हैं। ठाकरे ने कोरोना के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन जैसे कठोर उपायों को लागू करने के लिए मजबूर नहीं किया जाए।                      

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

1268

883113

7182

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

4

4964

62

अरुणाचल प्रदेश

3

16781

56

असम

1619

215063

1098

बिहार

332

261092

1550

चंडीगढ़

1032

21586

358

छत्तीसगढ़

3770

309198

3886

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

28

3405   

2

दिल्ली

2207

630143

10939

गोवा

767

54279

805

गुजरात 

4200

268775

4422

हरियाणा

2952

268672

3073

हिमाचल प्रदेश 

745

57848

1004

जम्मू एंड कश्मीर 

881

124680

1974

झारखंड

515

118959

1093

कर्नाटक

8061

938890

12387

केरल

31238

1053859

4381

लद्दाख

31

9686

130

लक्षद्वीप

208

394

1

मध्य प्रदेश 

4512

259454

3885

महाराष्ट्र 

119771

2125211

52811

मणिपुर

27

28911

373

मेघालय

26

13818

148

मिजोरम

10

4416

10

नागालैंड

14

12120

91

ओडिशा

634

335569

1918

पुडुचेरी

191

39154

670

पंजाब

10916

179295

6052

राजस्थान

2329

317601

2789

सिक्किम

47

6002

135

तमिलनाडु

4662

841762

12543

तेलांगना

1993

297515

1653

त्रिपुरा

12

33026

391

उत्तराखंड

583

95469

1702

उत्तर प्रदेश 

1817

594550

8745

वेस्ट बंगाल

3139

564637

10288

भारत में कुल मामले

210544

10989897

158607


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।